उत्पात पुलिस को मिली सफलता
जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
उत्पाद पुलिस को आए दिन लगातार सफलता मिल रही है। दो दिन में दो वाहन के साथ तीन कारोबारी सहित 71 कार्टून विदेशी शराब को पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है । लगातार शराब कारोबारी को पकड़े जाने से जहां जिले में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं उत्पाद पुलिस की उपलब्धि काफी बढ़ रही है । उन्होंने बताया कि समस्तीपुर में उपचुनाव होने के कारण शराब की खेप समस्तीपुर और दलसिंहसराय जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब कारोबारी इलेक्शन में महंगे दामों में बेचने कि चाहत से ले जा रहे थे । उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गिरिडीह से दलसिंहसराय भारी मात्रा में शराब की खेप टाटा सफारी से जा रही है। जिले के बामदह के पास सादे लिवास में उत्पाद विभाग ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में उत्पात पुलिस को सफलता भी मिली । उन्होंने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में लादकर 20 कार्टून विदेशी शराब 176 लीटर जिसकी सरकारी मूल्य दो लाख बताया जा रहा है । दोनों कारोबारी गिरीडीह से दलसिंहसराय जा रहे थे। जिसे उत्पाद पुलिस की टीम ने बामदह के पास टाटा सफारी से दो कारोबारी सहित 20 कार्टून में शराब को जप्त कर लिया। शराब कारोबारी गिरिडीह से दलसिंहसराय जा रहे थे शराब कारोवारी समस्तीपुर जिला के मुक्तियारपुर गांव के दलसिंहसराय थाना के अमीरी राम के पुत्र बिरजू राम है । वही झारखंड के गिरिडीह जिला के करहरबारी गांव के अचंभा थाना स्थित स्वर्गीय लखन रामानी के पुत्र वासुदेव रामानी बताया जा रहा है
। दोनों कारोबारी इस धंधा में पहले से हैं। एक खेप पहुंचाने में इन्हें 10 से 15 हजार रूपये काफी आसानी से मिल जाता है। जिसके कारण लगातार इस धंधा में बना हुआ है। इस बार जमुई उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया और बामदह मोड के पास टाटा सफारी से 20 काटून विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद पुलिस को दो दिन से लगातार सफलता मिलने के कारण शराब कारोबारी में हडकंप मच गया है ।