
दैनिक खोज खबर /जलालपुर(सारण)।प्रखंड के रेवाड़ी ग्राम में बीती रात एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मृतक ग्रामीण गुरुचरण ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार ठाकुर बताया गया है।वह पंजाब में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए रेवाड़ी आया हुआ था। मिली सूचना के अनुसार शनिवार की संध्या किसी मित्र ने उसे बुलाया था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा।परिजनों ने रात मे काफी खोजबीन की।सुबह में उसका शव गांव से थोड़ी दूरी पर गड्ढे में मिला। सुबह में खेत की ओर जाने वाले लोगों ने शव को देखा तथा हो हल्ला किया। सूचना मिलने पर कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे।उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी जिला से पहुंचे हुए थे।वे विभिन्न बिंदुओ से जांच की जा रही हैं।।
__




Recent Comments