
दाह संस्कार के लिए जा रहे ट्रैक्टर का ट्राली पलटा,एक दर्जन घायल
पानापुर (सारण)सोमवार की रात दाह संस्कार के लिए जा रहे ट्रैक्टर का ट्राली पानापुर मे पलट गया।जिसमे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।मालूम हो कि तरैया थानाक्षेत्र के डीह छपिया निवासी रामजीत राम की पत्नी लीलावती देवी का देहान्त सोमवार की शाम हो गई।जिसे दाह संस्कार के लिए स्वजन ट्रैक्टर से सारंगपुर गंडक नदी के पास जा रहे थे।इस बीच ट्रैक्टर ड्राइवर पानापुर बाजार के बाद पूल के समिप संतुलन खो बैठा तथा प्रखंड मुख्यालय के पास ही ट्रैक्टर का ट्राली पलट गया।ट्रैक्टर पर सवार गणेश राम ,सुखल राम,कन्हैया राम,मूरत राम,निलेश कुमार, विष्णु राम, नन्दलाल राम,राजू राम सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल मूरत राम,सुखल राम और विष्णु राम की हालत को देखते हुए चिकित्सको ने रेफर कर दिया।




Recent Comments