चोरी का मामला

  • सीसीटीवी कैमरे दो चोरों के साथ कैद हुई पूरी घटना
  • पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मेें जुटी
    दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के पटराही खुर्द मेें चोरों ने एक किराना दुकान समेत दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली।किराना दुकान मेेें लगे सीसीटीवी मेें दो चोरो समेत पूरे चोरी की घटना कैद हो गई है।
    भेल्दी थाने के चांदचक गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि कंटेनर से आए चोरों ने बीती रात छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के पटराही खुर्द स्थित उनके नीति इंटरप्राइजेज दुकान के गेट का ताला काटकर चोर अंदर घूस गए और गले मेें रखे हजारों रूपए नगदी समेत हजारों के सामन चुरा लिए।चोरों ने
    बगल के दुकान करण सुधा पार्लर दुकान के अंदर घूसकर चोरों ने नगदी समेत हजारों के सामान की चोरी कर ली।सुधा दुकान के मालिक जब शनिवार की रात्रि के करीब 2 बजे के करीब जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दो ब्यक्ति कंटेनर से फरार हो गए।किराना दुकानदार मनीष कुमार रविवार की सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और नगदी समेत अन्य सामान गायब हैं। सीसीटीवी खोला तो देखा कि दो चोर दुकान में घूसे हुए है और गले से रूपए निकाल रहे है।दो चोरों मेें एक चोर नकाबपोश था जबकि दूसरे का चेहरा स्पष्ट रूप से दिख रहा है।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मेें जुट गए है।