सोनपुर। जयप्रकाश संघ द्वारा गरीब असहाय परिवार के बच्चों की मुफ्त में शिक्षा, स्वास्थ्य के लेकर समाज सेवा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है इसी क्रम में संचालित निःशुल्क जेपी पाठशाला का तीसरा सेंटर सोनपुर प्रखंड के जैतिया गांव में शुरू हुआ। जयप्रकाश संघ के संस्थापक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि संगठन द्वारा संचालित निःशुल्क जेपी पाठशाला के तीसरे केंद्र का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष द्वारा किया। पाठशाला में उपस्थित बच्चों के बीच निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए अतुल प्रताप सिंह ने बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जगाने के लिए संगठन के द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरपंच अरूण कुमार सिंह एवं सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह ने भी बच्चों का हौसला अफजाई किया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से ही समाज में एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है. वहीं सरोज गुप्ता ने कहा कि बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान, संस्कारी बनाना जरूरी है. मौके पर जिला महासचिव विशेष कुमार, समाजसेवी संजीत कुमार, अमित कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, आर्यन राजपूत, अरविंद सिंह, सन्नी कुमार, गुड्डू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।