हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।
पानापुर (सारण )
थाना क्षेत्र के धोबवल बसहिया मार्ग पर शनिवार की रात नौ बजे एक अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के चकिया पंचायत के करचोलिया गांव निवासी खेदु महतो के पुत्र लालबाबू महतो के रूप में हुई.बताया जाता हैं कि गश्ती पर निकली पुलिस को सूचना मिली कि धोबवल बसहिया मार्ग पर शनिवार की रात एक शव पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. रात का समय होने और आसपास कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण तत्काल शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था.
शव की शिनाख्त के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर साझा की. तस्वीर वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान की. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है बताया जाता हैं कि मृतक शनिवार को थाना क्षेत्र के मोरिया गांव स्थित अपने ससुराल आया था. शनिवार की दोपहर बारह बजे वह अपने ससुराल से वापस घर को रवाना हुआ.ऐसी चर्चा हैं कि वह किसी के साथ बाइक से आया था और उसी के साथ वापस लौटा था. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.





Recent Comments