
धर्मेंद्र रस्तोगी
छपरा, 22 नवंबर।
छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत गौदना-सेमरिया में दिनांक 23 नवंबर को आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग के श्री प्रणव कुमार जी से मुलाकात कर मेले के आयोजन हेतु ₹2 लाख की राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। विधायक के इस प्रयास से मेले के आयोजन को बेहतर, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक मेले एवं सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहन देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की गौरवशाली परंपराएं निरंतर आगे बढ़ें तथा इनके आयोजन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।






Recent Comments