
पानापुर (सारण)।आगामी 24 नवंबर को छपरा प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में महम्मदपुर पंचायत सरकार भवन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जमीनी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उनसे संवाद स्थापित करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर अधिक से अधिक लोगों को इस संवाद कार्यक्रम से जोड़ें.बैठक में कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र के प्रत्येक गांव और टोले में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे, जिन पर अमल करने की सहमति बनी.बैठक में जिला परिषद के सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, प्रभारी विजेन्द्र गिरी , बबलू कुशवाहा,टनू सिंह, हरेंद्र महतो रंजीत पटेल, बृजकिशोर पासवान, अमरजीत साह, मुर्तुजा अंसारी,मकसूद आलम, जियालाल सिंह, बबलू साह, डाक्टर शेषनाथ कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे.





Recent Comments