पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : जिले के हॉस्पिटल रोड स्थित नारायणी सुपर ऑर्थोपेडिक अस्पताल के निदेशक एवं प्रख्यात हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार को भाजपा जिला इकाई ने जिला के चिकित्सक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर मनोनीत किया है. इस बाबत एक प्रेस रिलीज जारी कर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने बताया कि डॉ कुमार जब से बेतिया में है तब से समाज सेवा को सदैव प्रेरित रहते हैं, इन्होंने सैकड़ों लोगों की बीएमडी जांच निशुल्क की है और प्रत्येक माह कर भी रहे हैं. उनके इस सेवा भावना और जज्बे को देखते हुए उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर मनोनीत करते हुए भाजपा जिला इकाई गर्वित महसूस कर रही है. वहीं बेतिया के सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने श्री कुमार को बधाई दी है. जिले के कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने डॉक्टर कुमार के इस मनोनय पर हर्ष व्यक्त किया है और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है. बताते चलें कि श्री कुमार बहुत ही योग्य डॉक्टर हैं और पूर्व से ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला इकाई के मीडिया प्रभारी के तौर पर मनोनीत हैं. दैनिक खोज खबर परिवार श्री कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करता है.





Recent Comments