
सोनपुर । सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. ऋतंभरा गौतम सिंह की 21.11.26 के दिन शादी की सातवीं सालगिरह के अवसर पर सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार,संघ महासचिव बिपिन सिंह,मिडिया प्रभारी गौतम, विष्णु तिवारी ने अंग बस्त्र देकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया. उनके परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस शुभ अवसर पर दंपति ने अपने पैतृक गांव बभनगांवा स्थित राम-जानकी मंदिर तथा डुमरी स्थित मां कालरात्रि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर अपने सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। शादी के सालगिरह पर सैकड़ो लोगो ने उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दी।
बताते चलें कि डॉ. पंकज कुमार सिंह हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. ऋतंभरा गौतम सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा गोल्ड मेडलिस्ट हैं। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में दोनों दंपति लंबे समय से अपने क्षेत्र के लोगों के लिए सराहनीय योगदान दे रहा है।चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. पंकज कुमार सिंह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा विद्यालयों एवं बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के लिए सहयोग, युवाओं के कार्यक्रमों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा क्षेत्र की जरूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक मदद,गरीबों को निःशुल्क ईलाज भी करते है एवं सामाजिक कार्यों सहयोग जैसे कई सराहनीय कार्य उनके द्वारा किए जाते हैं।





Recent Comments