19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
परवेज अख्तर/सिवान;
महराजगंज(सिवान)(आससे)महराजगंज मुख्यालय के किसान भवन में चल रहे पैक्स नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बीडीओ एन के साह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए टेघड़ा से सुजीत कुमार सिंह उर्फ सुधीर सिंह, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमरेश गौतम, मधोपुर से निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह व नितेश कुमार, बलिया से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जय किशोर पांडेय, पटेढ़ा से हिमांशु शेखर शाही, तेवथा से नागेंद्र सिंह, देवरिया से लाल मोहन मांझी सहित 19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर एमओ मार्कण्डेय सिंह, सीडीपीओ सुहैल अहमद, बीडब्लूओ सुबोध कुमार शर्मा, जेएसएस राकेश रंजन, हरेंद्र कुमार, युगल किशोर सिंह, घनश्याम तिवारी व मनोरंजन सिंह थे।




Recent Comments