माँझी(सारण)। माँझी पुलिस ने वाहन चेकिन के दौरान ताजपुर से बिना नम्बर की अपाची बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जारही है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान ताजपुर स्टेट बैंक के पास एक बिना नम्बर की अपाची बाइक सवार दो युवक आ रहे थे। इस बीच पुलिस को देखते ही एक युवक कूद कर भागने लगा। तब तक पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।जांच करने पर गाड़ी का कोई कागजात नही मिला।पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक इमाद पुर बीन टोलिया निवासी योगेंद्र बीन का पुत्र वकील बीन बताया जाता है। जबकि उसी गांव के उमेश प्रसाद का पुत्र मृत्युंजय कुमार भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच एवं गिरफ्तारी में जुटी हुई है।