वाराणसी, 13 जुलाई, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05096/05095 मऊ-कोलकाता- मऊ विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन अवधि का विस्तार मऊ से 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिए तथा संचलन समय में संशोधन निम्नवत् किया गया है।
05096 मऊ-कोलकाता विशेष गाडी 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संशोधित समयानुसार मऊ जं. से 13.20 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे छूटकर कोलकाता 08.50 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ विशेष गाड़ी 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को संशोधित समय कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे,
भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे तथा बेलथरा रोड से 07.27 बजे छूटकर मऊ जं. 08.40 बजे पहुँचेगी।इस गाडी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
(इनपुट -सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी)