सांसद की पहल पर कैंसर पीड़ित को मिली तीन लाख की सहायता राशि
दिघवारा /सारण
स्थानीय प्रखंड के मीरपुर गांव के कैंसर पीड़ित जयराम राय के परिजन को 3 लाख की सहयाता राशि की स्वीकृति पत्र भाजपा नेताओ ने सौपी । मंगलवार को एम्स मे ईलाजरत पीड़ित के गांव मीरपुर मे भाजपा के राज्य कार्यकारनी के सदस्य राकेश कुमार सिंह , विधान सभा बिस्तारक प्रभारी राम नरेश गुप्ता ने परिजन को स्वीकृति पत्र दिया । मालूम हो की सांसद सह जल संसाधन समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रुड्डी के संज्ञान में विषय आने पर तत्क्षण केंद्रीय सरकार से तीन लाख की सहायता राशि स्वीकृत करा दिया । सांसद श्री रुड्डी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने परिजन को तीन लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति पत्र परिजन तक पहुंचाया । मदद की राशि मिलने पर परिजनो ने श्री रुड्डी के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा की अब मदद मिलने पर इलाज सम्भव हो पायेगा , नहीं तो आर्थिक कमजोरी इलाज मे रोड़ा बना हुआ था । इस मौके पर राम मूर्ति प्रसाद , गोपाल प्रसाद , मनोज कुमार , शिव कुमार गाई सहित एक दर्जन से अधिक भाजपाई थे ।




Recent Comments