पहाड़पुर (पू.च.) दहेज के लिये पहाड़पुर की बेटी की निर्मम हत्या

•मझौलिया थाना क्षेत्र के मरिचईया गाँव मे हुई थी शादी,हत्या के बाद ससुराल वाले फरार

पहाड़पुर (पू.च.) थाना क्षेत्र के सरेंया खैरा टोला निवासी हाजी हुसैन की लड़की रबेया खातुन की गला फांस तथा धारदार हथियार से गला रेत कर दरिंदगी को पार करते हुये पति व ससूर के द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना मंगलवार 30 जनवरी सुबह का बताया जा रहा है।मृतिका के परिजनो ने बताया की पति मनीर मिया ने मंगलवार सुबह 8 बजे फोन कर बोला (ससुर )हाजी हुसैन से बताया की रबेया चपाकल चलाते गिर गई है जिस दौरान उसकी मौत हो गइ ।

खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन लडकी के ससुराल मरचईया पहुंचे तो वहां मामला कुछ और ही था।सुचना पर पहुंची बेंतिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु बेतियां सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतिका के मायके पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेंया खैरा टोला में शव आते हीं परिजनो में सन्नाटा छा गया और परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है।

मृतिका के पिता ने बताया की अपनी लड़की का निकाह पांच साल पहले पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के मरचईयां गाव निवासी मनीर मियां के लड़का तौफीक अंसारी के साथ दान दहेज देकर मुस्लिम धर्म के रिती रिवाज के साथ किया था।इधर कई महिनो से तौफीक अंसारी (मृतिका पति) द्वारा मोटरसाईकिल का मांग किया जा रहा था तथा जान से मारने की धमकी मृतिका को दिया जा रहा था।दहेज में मोटरसाईकिल नही देने पर साजिस के तहद मंगलवार को उसकी हत्या कर दी गई।

मृत रबेया अपने पीछे दो छोटे छोटे माशूम बच्चें छोड़ गई है।वहीं हत्या करने वालों के विरूद्ध मझौलिया पुलिस ने कांड संख्या 38/18 में हत्यारोपी मनीर मिया रफीक अंसारी सफीक अंसारी रौशन खातुन सुशमा खातुन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।परिजनों द्वारा हत्यारों को गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की जा रही है। घटना को अंजाम देकर दरिंदे आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये है। •न्यूज स्रोत से पढ़ें..