भारतीय नौसेना ने भारत में बनने वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज को पानी में उतारा है।

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस करंज पनडुब्बी, स्टेल्थ और एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन समेत कई तरह की तकनीकों से लैस है।
•ज्यादा पठित ख़बर पढ़ें.. पूर्व लोजपा नेता चांद मंजर इमाम ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
इस पनडुब्बी को भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित “मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड” ने फ्रांसीसी कंपनी “मेसर्स नेवल ग्रुप” के साथ ट्रांसफर ऑफ़ टेक्नोलॉजी के समझौते के अंतर्गत बनाया है। इस डील के तहत कुल 6 पनडुब्बियां बनाई जानी हैं।
उल्लेखनीय है कि आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटीशिप मिसाइल फ़ायर करने की क्षमता है।
भारतीय नौसेना के अधिकारियों का दावा है कि आईएनएस करंज, सटीक निशाना लगाकर दुश्मन के हर तरह के ख़तरों से निपटने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही इस पनडुब्बी में एंटी-सरफेस वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, खुफ़िया जानकारी जुटाने, माइन लेयिंग और एरिया सर्विलांस जैसे मिशनों को अंजाम देने की क्षमता भी है।




Recent Comments