👉सीवान भाजपा के सांसद ओमप्रकाश यादव ने रविवार को ऑनलाइन न्यूज एजेंसी- ” परमार मीडिया सर्विसेज ” से बात करते हुए कहा कि बिहार में  महागठबंधन के नेता आजकल दिन में ही मुंगेरी लाल की तरह  हसीन सपने देख रहे है । वही सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में पहले से बेहतर परिणाम देगा। 👈

🔴सीवान , 23 दिसंबर : बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषणा होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन के नेताओं के द्वारा लगातार फैलाएं जा रहे गलतफहमियां मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा था । ये बाते रविवार को सीवान भाजपा के सांसद ओमप्रकाश यादव ने न्यूज एजेंसी ” परमार मीडिया सर्विसेज ” से बातचीत करते हुए कही । उन्होंने कहा कि बिहार   महागठबंधन के नेता आजकल दिन में ही मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है ।

सासंद श्री यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में  एनडीए सारण प्रमंडल के सभी चार सीटों सहित बिहार के सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज कर के इतिहास रचेगी।


वही भाजपा के सीवान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए में सीटों के चयन को लेकर कोई सिर फुटौव्वल नहीं है। अक्टूबर में ही तय हो गया था कि बीजेपी-जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में पहले से बेहतर परिणाम देगा। रालोसपा के संबंध में चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि   बिहार की जनता उपेंद्र कुशवाहा जैसे  मौसमी नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है। एनडीए के कारण ही रालोसपा को तीन सीटें मिली थीं और वे स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी।