सारण के मढौरा मे चोर को रंगे हाथ पकड़ भीड़ ने की धुनाई

मढौरा (सारण)
मढौरा के गढ़देवी मंदिर परिसर मे शुक्रवार को भीड़ भाड़ का फायदा उठा सायकिल चोर ने एक व्यक्ति की सायकिल चुरा ले जाने लगा ।इसी बीच सायकिल वाले की नज़र चोर पर चली गई ।उन्होंने दौड़ सायकिल सहित चोर को पकड़ लिया ।अमुनन शुक्रवार और सोमवार को मंदिर परिसर मे काफी भीड़ रहती है ।देखते ही देखते भीड़ चोर पर टूट पड़ी और अपनी हाथ इसी मौका पर साफ कर लिया ।धुनाई के बाद भीड़ नजदीक मे ही स्थित थाना को पहुंचा दिया ।लेकिन किसी ने सायकिल चोर खिलाफ लिखित शिकायत नहीं किया ।पकड़ा गया युवक अपना नाम विधान राय, सूरतपुर ,डोरीगंज बता रहा था ।




Recent Comments