सारण :छपरा विधायक ने छठ व्रतियों को बांटे वस्र
छपरा 
​ जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच वस्त्र का वितरण छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह पर्व कई मायनों में अनूठा है। इसमें एक-दूसरे को सहयोग की भावना स्वत: जागृत होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अमितांजली सोनी, वरीय अधिवक्ता रामनाथ प्रसाद, भाजपा नेता राजेश फैशन, राजेशनाथ प्रसाद, विधायक समर्थक अरूण राय, राजू कुमार, कुवरं प्रताप सिंह,प्रेम जी आदि मौजूद थे।