स्वं. ललिता दाधीच समाज के लिए हमेशा अमर रहेगी – आशीष शर्मा
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां 3 अप्रेल ।ब्राह्मण समाज के युवा नेता आशीष शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज बारां की अगुवाई में शहर के चारमूर्ति चौराहे से प्रताप चौक तक स्वं. ललिता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कैंडल मार्च निकालकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
समाज के मुकेश नेपाली, तेजेश शर्मा व प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि जोधपुर जिले हरियाडावा बोरुंदा में पेड़ो को बचाने के लिए संघर्ष कर रही ललिता को 25 मार्च को वहाँ के सरपंच व प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल छिड़कर जिन्दा जला दिया था।ब्राह्मण समाज के अभिषेक सनाढ्य, अंकुर सनाढ्य, सौरभ देवतुल्य व मयंक तिवारी ने इस घटना को दर्दनाक बताते हुए कड़ी निंदा की साथ ही स्वं. ललिता दाधीच को शहीद का दर्जा व दिवंगत परिवार को न्याय दिलाने की बात रखी।
उज्जवल गौतम, शरद शर्मा, आशीष शर्मा ने बताया कि श्रदांजलि व कैंडल मार्च में भगवान शर्मा, तरुण भारद्वाज, अंकित शर्मा, प्रांजल गौतम, संजय तिवारी, दिवाकर शर्मा, गोलू शर्मा,दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, मन्नी शर्मा, गिरीश गौतम, गोरव शर्मा, सिट्टू शर्मा, मनीष शर्मा, रवि शर्मा,आशीष शर्मा आदि अनेक विप्र बंधु मौजुद रहे।




Recent Comments