सोशल मीडिया पर सीपी जोशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 5 जून। प्रदेश कांग्रेस संगठन में मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर दिग्गज नेताओं में कोल्डवार के बीच आरसीए के नए अध्यक्ष सीपी जोशी के समर्थकों ने भी उन्हें अगला मुख्यमंत्री होने का दावा ठोक दिया है। आरसीए चुनाव में जीत के बाद समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बधाई के बहाने जोशी को मुख्यमंत्री का चेहरा बताना शुरू कर दिया है। समर्थकों का यहां तक दावा है कि दिल्ली में जल्दी ही जोशी की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग और तेज होगी।
राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो सी.पी. जोशी समर्थकों की प्रदेश कांग्रेस की कमान हाथ में लेने की लॉबिंग तो काफी दिन पहले से चल रही है और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद कटारिया का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए हाल में चर्चा में आया नाम भी जोशी खेमे की उपज ही माना जाता है। उक्त ख़बर सिर्फ सोशल मीडिया की बुनियाद है




Recent Comments