मामोनी:आवासीय केम्प के बच्चो ने मनाया पर्यावरण दिवस
फ़िरोज़ खान
बारां 5 जून । संकल्प संस्था मामोनी में चल रहे आवासीय शिविर के बच्चो के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया । संस्था के रमेश सेन ने बताया कि मामोनी संकल्प में शिक्षा से वंचित बच्चो के लिए आवासीय केम्प चला रखा है । जिसमें उनको शिक्षा दी जा रही है । अध्यापको द्वारा पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खुद को  स्वच्छ रखे और दुसरो को भी स्वच्छ रखे । और पेड़ पौधे लगाए ताकि हरयाली बनी रही है । और शुद्ध हवा मिलती रही है । प्लास्टिक का उपयोग नही करे । मकान के आसपास व मोहल्ले में गन्दगी नही रखे । प्रतिदिन स्नान करें । साफ कपड़े पहने। आदि जानकारी दी । कार्यक्रम में चन्दालाल भार्गव, गजराज मेहता, विजय रॉय, राजमल, कैलाश नामदेव, मूलचंद वर्मा, विश्वजीत सरकार, कन्हैया काका, आदि उपस्थित थे ।