पुनम अंकुर छाबड़ा की मांगो को माने सरकार नहीं तो होगा जनआंदोलन ,पुरे प्रदेश के युवाओं में रोष
गंगापुर सिटी में दिया युवाओ ने ज्ञापन
भैरू सिंह राजपुरोहित
गंगापुर सिटी 5 जून। प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए लगातार आंदोलनरत जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका पुनम अंकुर छाबड़ा से सरकार की बार बार वादा खिलाफी के खिलाफ 9 जून से अनशन की घोषणा की हैं ओर पूनम अंकुर छाबड़ा गर्भवती है और इस स्थिति में प्रदेश के हित के लिए अनशन पर जा रही हैं इस लिए सरकार को पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा ओर पूनम अंकुर छाबड़ा जी के साथ हुए समझोते तुरंत लागू कर,पुनम अंकुर छाबड़ा के अनशन को रोकना चाहिए ओर उनकी जन हितार्थ मांगो को स्वीकार करनी चाहिए।
आज गंगापुर सिटी में समाजिक संगठनों के साथ जस्टिस फॉर छाबडा जी टीम ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पूनम अंकुर छाबड़ा की जन हितार्थ मांगो को माने जाने की मांग की और कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजुद एक महिला जो गर्भवती है और प्रदेश के हित के लिए अनशन पर बैठ रही हैं , सरकार को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ कर उनकी मांगों को मानना चाइये।
जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन गंगापुर सिटी के लोकेश कुमार चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता,ऋतिक शर्मा, टिका राम बैरवा, भानु जाट सहित सेकड़ो युवाओं ने कहा कि यदि इस स्थिति पर भी सरकार अपनी चुपी नहीं तोडती ओर पूनम अंकुर छाबड़ा अनशन पर बैठती है तो गंगापुरसिटी टीम के साथ हजारों युवा और शराब बंदी समर्थक जयपुर जाकर अनशन में शरीक होगें ओर पुरे प्रदेश के शराब बंदी समर्थक पुनम अंकुर छाबड़ा जी के अनशन में पहुंच अपना समर्थन देगे।




Recent Comments