सारण :गरखा में 24 वॉ हनुमज्जयंती समारोह मनाने को ले बैठक

#मुरारी बाबा गड़खा: हनुमान नगर गड़खा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में 22 से 26 जनवरी तक हनुमज्जयंती समारोह मनाने हेतु मंदिर के समिति सदस्यों की बैठक हुई। सदस्यों ने बताया कि वृंदावन के भरत दास जी महाराज बनारस के सचिदानंद त्रिपाठी महाराज सारण के विद्या भूषण जी महाराज देवघर के नरेंद्र शास्त्री जी मुजफ्फरपुर  की मीरा सिन्हा रामायणी, झांसी के वंदना भारती रामायणी प्रवक्ता, पवन कुमार तिवारी राम प्रवेश सिंह व्यास के प्रतिदिन मानस पाठ प्रवचन एवं कीर्तन होगी। मंदिर के पुजारी मोहन बाबा, पूर्व शिक्षक राधा शरण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद सचिव लालबाबू प्रसाद विजय प्रसाद भरत प्रसाद सत्यनारायण प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।