बेतिया – बगहा:– तिरुपति सुगर्स लिमिटेड बगहा ने किसानों संग किया बैठक
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा प, च , बिहार:–
तिरुपति सुगर्स लिमिटेड बगहा ने बथवरिया थाना क्षेत्र के बाजार बथवरिया शिव मंदिर के प्रांगण में स्थानीय किसानों के साथ बैठक किया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे गन्ना प्रबंधक विनोद यादव ने अपने संबोधन में किसानों से बताया कि यह चीनी मिल आपलोगो के मेहनत से उगया गया फसल गन्ना के बदौलत ही चलता है ।अतः आप सभी मालिक है और इसे अपना ही चीनी मिल समझे ।वही वरिष्ट गन्ना प्रबंधक संजय मिश्रा ने किसानों को कम लागत में अत्यधिक गन्ना का फसल उपजाने का तमाम वैज्ञानिक तकनीक बताये ।मौके पर गन्ना प्रबन्धक कृपा शंकर तिवारी ,सी डी ओ राजेश यादव ,एरिया सपरवाइजर अजय यादव, तारकेश्वर यादव सहित ललन शर्मा ,चंदेश्वर शर्मा ,अमर यादव ,रियाजुल मिया, दयानंद तिवारी सहित तमाम स्थानीय किसान मौजूद रहे ।




Recent Comments