सीवान नगर के उपसभापति ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

✍परमार डाॅट काॅम : सीवान
🔸🔸🔸🔸🔸
👉आधुनिक सुविधाओं से लैस है सीवान का श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 👈
🔹🔹🔹🔹🔹
♨सीवान [ 09 नवंबर ] सीवान के गोशाला रोड स्थित प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सीवान नगर के उपसभापति बबलू साह ने शुक्रवार को फीता काट कर किया । इस मौके पर श्री साह ने कहा कि सीवान का यह पहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलने से यहां की आम जनता को काफी सहूलियत मिलने लगा है । पहले जो लोग पटना,गोरखपुर इलाज के लिए जाते थें, अब उनका इलाज अब सीवान में ही संभव हो गया है।
उपसभापति ने कहा कि इस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कारण गरीब और असहाय लोगो को इलाज के लिए दर दर नही भटकना पड़ेगा। इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को जेनेरल फिजिशियन डॉक्टर प्रोचेता चक्रवर्ती द्वारा ब्लड प्रेशर , सुगर,पेट, छाती,लकवा, मिर्गी तथा दिमाग से संबंधित रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया जाता है। इसी क्रम में आज 103 मरीजो का निशुल्क इलाज किया गया। डॉक्टर प्रोचेता चक्रवर्ती श्री साई हॉस्पिटल में प्रत्येक दिन सेवा देते है।
सीवान नगर के उपसभापति ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन




Recent Comments