सारण :मुखिया ने किया आँगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
रसूलपुर /एकमा –
स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को आँगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान मुखिया ने केन्द्र संख्या 75 पर पोशाक सहित सेविका द्वारा नौनीहालों को खिंचडी खिलाते देख फुले न समाए तथा खिचड़ी के स्वाद को भी चखा।इस दौरान मुखिया ने भीषण गर्मी को देख सेविका सहायिका समेत नौनीहालों को धूप से बचने का कई महत्वपूर्ण सूझाव भी दिए।