अवैध हथियार ले घूमते तीन गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर 3 मई। राजस्थान में भरतपुर की सीकरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 अवैध कट्टा 315 बोर तथा 3 जिन्दा कारतूस जप्त कर 3 युवको को गिरफ्तार किया है। थाना सीकरी के हैड कानि0 बीरेन्द्र सिंह ने छापर मोड कस्वा सीकरी में साजिद मेव निवासी हथन थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा को, सहायक उप निरीक्षक रतन सिंह ने गांव झांतली रोड कस्वा सीकरी के पास शरीफ उर्फ टट्टू मेव निवासी कैमासा थाना गोविन्द गढ जिला अलवर को तथा हैड कानि0 जगदीश सिंह नेे हीजडों वाली पुलिया के पास कस्वा सीकरी से हक्कू मेव निवासी नई थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात को 1-1 अवैध कट्टा 315 बोर मय 1-1 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया।




Recent Comments