
GST पर व्यवसायियो की राय
“GST के बारे में बहुत अधिक जानकारी नही है पर सुने है कि इससे खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी। व्यापार पर इसका कोई बहुत बुरा प्रभाव नही पड़ेगा। फैसला देश हित मे है इसलिए स्वागतयोग्य है।
बिमलेश कुमार
अखिलेश किराना व जनरल स्टोर, एकमा
” GST से आम उपभोक्ताओं को फायदा होगा, जरूरी दवाओं के दाम घटेंगे”
मंटू सिंह,
सिंह मेडिको, एकमा
” GST को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, लोग भ्रम भी फैला रहे हैं। खाने पीने की चीजें 12% तक सस्ती होंगी। आमलोगों के लिए तो निश्चित तौर पर अच्छी चीज है GST।
इसका व्यवसाय पर कोई बुरा प्रभाव नही पड़ेगा, देशहित में लिया गया अच्छा फैसला है। GST का स्वागत है।”
#अशोक_कुमार_बर्णवाल
बर्णवाल किराना, ब्लॉक रोड, एकमा




Recent Comments