नौतन:- पकड़ीया मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रम करती छात्राए 
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड के पकड़ीया मे संस्कार भारती विधालय के वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े धूम धाम से मनाया गया । वार्षिक उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व  प्रमुख दामोदर प्रसाद एवं व विनय तिवारी ने अपने संबोधन मे बताया कि बच्चो को पहला संस्कार माँ और पिता से मिलता है , और दूसरा संस्कार भारती विधालय मे। 

य​ह विधालय हमारे आपके बच्चो को शिक्षा और संस्कार दोनो ही प्रदान करती है । विधालय के निर्देशक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि हमारा धर्म एवं कर्तव्य यही है कि बच्चो को शिक्षा से जोड़े और इस क्षेत्र का विकास करे । इस दौरान विधालय के प्राचार्य चन्द्रशेखर दूबे , जिला कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता चन्द्रमा सिंह, कृषणनन्द राय, राजनारायण प्रसाद, विजय मिश्रा, विनीता कुमारी, लक्ष्मी भाटिया, अन्नू भाटिया, युगल कुमार, रविरंजन आदि लोग मौजूद रहे । वही छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम करके दर्शको का मन मुग्ध कर दिया ।।