
रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा के सौजन्य हुआ कम्बल का वितरण।
पानापुर(सारण)प्रखंड के तुर्की गांव स्थित शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा के सौजन्य से शिविर लगाकर जरूरतमंदो के बीच कंबल एवं फलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा के सचिव श्री अतिदेवानंद जी महाराज ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामीजी के सिद्धांत था कि जीवों के अंदर ही शिव का वास है।हर जीवो की सेवा से ही ईश्वरत्व को पाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस आश्रम का सिद्धांत ही सेवा भाव है ।उन्होंने कहा कि आपको दिया जा रहा फल पूजा का फल है।वहीं विद्यालय के संस्थापक हरिनारायण सिंह “अधिवक्ता” ने इस पुनीत कार्य के लिए आश्रम की जमकर प्रशंसा की ।इससे पहले विद्यालय परिवार की तरफ से स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।इस मौके पर पंकज कुमार सिंह ,महम्मद तैयब सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments