सारण :मुफ्फसील मे 20 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

डोरीगंज -:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गाँव मे रविवार की रात छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने एक घर के पिछवाड़े से 20 कार्टून अंग्रेजी  शराब जप्त करने के साथ ही मौके से धंधेबाज को भी धर दबोचा जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया पुलिस सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया धंधेबाज मीरा मुसेहरी गाँव निवासी कमल सिह का पुत्र जयकिशोर सिह है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक जप्त कुल 20 कार्टूनो मे       10 कार्टून बीयर एवं 10 कार्टून मे हरियाणा एवं झारखंड निर्मित अलग अलग ब्रांड की अंग्रेज़ी शराब हैं जो करीब 204 ली० के आसपास है।
थानाध्यक्ष शंभूशरण सिह ने बताया कि यह  कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी जिसके दौरान कारोबारी को पुलिस के आने की भनक लग चूकी थी जिसको लेकर बचने के लिए शराब का कार्टून घर के पीछे खेत मे फेंक दिया गया था।
———
साभार :दिग्विजय सिंह बबलू