सारण :अवतार नगर पुलिस ने बाइक लूट कांड का किया उद्भेदन , लूट की बाइक के साथ सरगना गिरफ्तार

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
डोरीगंज-:
“”””””””””
गत दीवाली की पूर्व संध्या पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढा पकवा ईनार के समीप हुई बाईक लूटकाण्ड के मामले एक अपराधी को गिरफ्तार कर 72 घंटे के अन्दर मामले का उदभेदन करने मे स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस सूत्रो के मुताबिक गिरफ्तार  अपराधी नवनीत पाण्डेय इस लूटकाण्ड का मुख्य सरगना था जिसे खुफिया रिपोर्ट के आधार पर देर रात छापेमारी  कर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार  किया  जिसकी निशानदेही पर इस लूटकाण्ड मे संलिप्त उसके अन्य साथियो के ठिकाने पर पुलिस छापेमारी  कर रही है पुलिस पूछताछ के दौरान उसने इस लूटकांड मे अपनी संलिप्तता कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष अपने दो अन्य साथियो के नामो का भी खुलासा किया जिसमे रामगढा निवासी सावन महतो व मुन्ना कुमार का नाम शामिल है  पुलिस के मुताबिक उसके द्वारा अपने साथियो के बताए ठिकानो पर पुलिस के द्वारा  छापेमारी  की गई जिसके दौरान अभियुक्त वहाँ से बच निकले किन्तु  अपराधियो के द्वारा लूटी गई हीरो होण्डा स्पेलेन्डर बाईक पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान नवनीत ने पूर्व के दिनों में हुई बाइक लूटकांड में अपनी व अन्य साथियों की संलिप्तता की बात स्वीकार किया है। नवनीत के बताये गए  ठिकानो व अन्य साथियों के यहां भी छापेमारी की गयी । जिसमें उसके अन्य साथी रामगढा निवासी सावन महतो व मुन्ना कुमार फरार हो गए किन्तु उसके दरवाजे से एक चोरी की हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक बरामद की गयी। वहीं दीपावली के पुर्व संध्या में मुरा निवासी अभिनंदन कुमार की बाइक,मोबाइल,गले का लाॅकेट व बैग पकवा इनार के पास से लूटने की बात भी स्वीकार की। लूट की बाइक को बेच देने की पुष्टि की । 
न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू