सारण:डोरीगंज में दो चेक पोस्ट पर गहन जांच के बाद भी अवैध बालू लदे ट्रकों का बाहर में आवाजाही में पकड़े जाना , पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान !
#क्या कारण की एक ने छोड़ा, दुसरे ने पकड़ा !

#दैनिक खोज खबर डेस्क
डोरीगंज (सारण)
छपरा -पटना मुख्य सड़क पर स्थित डोरीगंज थाना द्वारा दो चेकपोस्ट बनाया गया है। पहला डोरीगंज थाने पर व दूसरा तीनमहुआ में । दोनों चेकपोस्ट पर काफी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहते हैं । दिन-रात वाहन चेकिंग भी होती है। सारण एसपी के निर्देश पर अवैध रूप से बालू लदी ट्रकों पर विशेष नजर है। फिर भी डोरीगंज थाना पुलिस कभी एक से दो ट्रक जप्त कर ही लेती है। इस स्थिति में अन्य थाना के द्वारा बिना चलान के बालू लदी ट्रकों का पकड़ाना पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाती है। जिसका बड़ा उदाहरण आज देखने को मिला कि जिला प्रशासन द्वारा छपरा-पटना मुख्य सड़क के घेघटा मेला से भिखारी चौक तक दर्जनों ट्रकों को बालू लाद बिना चलान के जप्त किया है। जिसको ले स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ने छोड़ा दूसरे ने पकड़ा। ये कैसा खेल चल रहा है। डोरीगंज पुलिस की संरक्षण में कहीं बालू का खेल तो नहीं चल रहा है। यदि ऐसा नहीं तो सारे घाट डोरीगंज थाना क्षेत्र में है। ट्रक जांच के लिए दो-दो चेकपोस्ट बने हुए हैं फिर भी धड़ल्ले से ट्रक कैसे यहां से निकल जा रहे हैं । जिले के अन्य थानों में बिना चलान के बालू लदे ट्रकों का पकड़ा जाना डोरीगंज पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है और इसमें कोई संदेह भी नहीं दिख रही है। इसका ताजा उदाहरण थाने से महज पांच से सात किलोमीटर दूर ही आज जिला पुलिस प्रशासन द्वारा दर्जनों अवैध रूप से बिना चलान के ट्रकों का पकड़ा जाना है।
न्यूज़ इनपुट-दिग्विजय सिंह बबलू




Recent Comments