धरने पर बैठे सब्ज़ी व्यपारियो के समर्थन में पहुँचे कांग्रेस प्रदेश सचिव
हसन आब्दी
गोला/खीरी 2 जुलाई। आज सदर चौराहा गोला धरने पर बैठे सब्जी व्यापारी मोहम्मद इसहाक अपने परिवार के साथ ,विगत दिनों मंडी परिषद गोला में हुई तोड़फोड़ व लूट को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर व अपने परिवार की सुरक्षा की सुबह से ही इंदिरा चौक पर बैठे मंडी की तोड़फोड़ की घटना से पूरे गोला में दहशत का माहौल बना हुआ है साथ ही सब्जीं व्यापारियेां ने अपनी सभी दुकाने पिछले 3 दिनों से बंद कर रखी है जिससे गोला में सब्जी का भाव आसमान छू रहा है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत ने व्यापारी मोहम्मद इसहाक को अपने साथियों के साथ पहुंचकर न्याय दिलाने का पूरा – पूरा भरोसा दिलाया व उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर कार्यवाही की मांग की जाएगी धरने पर एमएलसी माननीय शशांक यादव व पूर्व विधायक माननीय विनय तिवारी, कांग्रेस के नेता प्रेम कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता वारिस अली अंसारी सहित सपा व कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इस्पेक्टर गोला शुक्ला जी से व तहसीलदार गोला की मध्यस्ता से 48 घंटे में समस्या का हल के वादे पर तहसीलदार महोदय ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया ।




Recent Comments