सांख्यिकी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”बारां, 30 जून। निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी, जयपुर एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रो. पी.सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिये गये योगदान के उपलक्ष्य सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल सेवा केन्द्र सभागार जिला परिशद बारां में किया गया।
सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग लोकेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत ने सांख्यिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुये प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के सांख्यिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बारे में बताया। उन्होंने सांख्यिकी के विभिन्न केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण एवं उनके मूल्यांकन की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में जिले के विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों, सांख्यिकी विषय के व्याख्याता, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों तथा युवा विकास प्रेरकों की भागीदारी रही। सहायक निदेशक लोकेन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यांे जिसमें भामाशाह योजना, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, कृषि सांख्यिकी, जिला घरेलु उत्पाद, राष्ट्रीय प्रतिदर्श संगठन, स्थानीय निकायों के आय-व्यय लेखों का वर्गीकरण, बिजनेस रजिस्टर, ई-ग्राम, औद्योगिक सर्वे क्षण आदि कार्यों के बारे मे पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पांचूराम सैनी, कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग संजय कुमार, सांख्यिकी विषय व्याख्याता तहसीलदार (भू.अ), कलेक्ट्रेट, ने सांख्यिकी विषय व कार्य के संबंध में विचार व्यक्त किये।




Recent Comments