इसुआपुर:इसुआपुर पंचायत के समिति सदस्य मुकेश चौरसिया के दादी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दरम्यान हो गई ।जिससे पंचायत में गम का माहौल बन गया है । बताते चले कि समिति सदस्य की दादी 65 बर्षीय यसोदा देवी तथा उनकी 34 बर्षीय चाची लीलावती देवी सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं ।जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था ।जहां डॉक्टर ने 24 घण्टे के इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया । मृतका का शव आते ही उनकी अंतिम दर्शन के लिये लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा ।जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने उनकी मौत पर अपनी श्रद्धांजलि दी है ।वही मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय ने सम्बेदना ब्यक्त की है ।स्थानीय मुखिया राजकिशोर सिंह, धनन्जय पांडे,गजेन्द्र सिंह, सुनील चौरसिया, अरबिंद चौरसिया, मनोज राय ,रंगलाल राय ,बिगन मांझी,समिति सदस्य बिजय राय,चन्दन सिंह,हरेराम राम,पूर्ब मुखिया बिजय सिंह, अच्छेलाल राय अमरनाथ प्रसाद,रामबाबू राय ,गुड्डू कुशवाहा,पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा आदि ने मृतक के शव पर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।