सर्राफा संघ ने दिया दो गौशालाओं को 31 ट्रोली चारा
फ़िरोज़ खान
बारां, 17 जून। सर्राफा संघ द्वारा गौवंश की सहायतार्थ शहर की दो गौशालाओं को 31 ट्रोली चारा निशुल्क उपलब्ध करवाया गया। सर्राफा संघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, मंत्री पवन बंसल ने बताया कि गत दिनों सर्राफा कारोबारियों द्वारा शहर में गौवंश के हालात को देखते हुए चारा कोष की स्थापना की थी। कोष का उपयोग शहर की नगर परिषद द्वारा संचालित श्रीकृष्ण गौशाला तथा बडां बालाजी स्थित श्री महावीर कल्याण गौशाला को 31 ट्रोली चारा उपलब्ध करवाया गया। खंडेलवाल ने बताया कि नगर परिषद बारां को 15 ट्रोली चारे का एक 18 चक्का ट्रक तथ एक बीट चारा उपलब्ध करवाया गया। वहीं महावीर कल्याण गौशाला को 14 ट्रोली भूसे का एक ट्रोला तथा 2 बीट भूसा निशुल्क उपलब्ध करवाया गया। भविष्य में भी सर्राफा संघ गौवंश की सेवा के लिए समय-समय पर जहां आवश्यकता होगी निशुल्क चारे पानी की व्यवस्था कराता रहेगा।




Recent Comments