बांरा:कोतवाली परिसर में दानदाता ने लगाया वाटर कूलर
फ़िरोज़ खान
बारां, 17 जून।  आमजन को शीतल जल पिलाने के लिए शहर के एक दानदाता ने कोतवाली परिसर में पक्की प्याऊ का निर्माण कर वाटर कूलर लगाकर आमजन को राहत प्रदान करने की दिशा में सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। शहर के व्यवसायी परिवार से जुडे मनोज मारू ने अपने स्वर्गीय पिता सुरेशचंद मारू की स्मृति में शहर में तीसरा वाटर कूलर कोतवाली परिसर के बाहर लगाकर आज आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, वृत निरीक्षक विजयशंकर शर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मारू परिवार के मनोज मारू, सतीश पतीरा, राजवेद, मोबिन भाई, शेख बहादुर, उमेश गुर्जर, पप्पू पाटोदी, आशीष गर्ग, अनिल जैन मामा, राजेन्द्र मंत्री, प्रमोद थुणगर सहित कई व्यापारी व समाजसेवी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मारू परिवार द्वारा इसके पूर्व कोटा, रामपुरा तथा जैन कालोनी बारां में भी भव्य प्याऊ का निर्माण करवाकर वहां वाटर कूलर लगाए गए है जो आम जनता को गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध कराकर राहत प्रदान कर रहे हैं।