छात्रवृत्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित

#दीपक कुमार सिंह:परसा (सारण)-पेट्स जलालपुर में रविवार को किरण 25 छात्रवृत्ति योजना में चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया।जिसमें लिखित परीक्षा में सफल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 109 स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।जिनका साक्षात्कार विद्यास्थली के पूर्वर्ती छात्र व किरण इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अमनौर प्रखंड के शेखपुरा डीह निवासी राजू भाई ने लिया।उन्होंने बताया की उनका मकसद है कि अपने क्षेत्र के गरीब किन्तु प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप योजना का अधिकाधिक लाभ देकर उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाई जाए ताकि कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी पैसे के अभाव में अपनी पढ़ाई अधूरी न रख सके।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कम प्रतिभावान नहीं है बस जरूरत है।उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो. शिवानंद उपाध्याय, प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव समेत दर्जनों शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।