कानून के रखवाले ही उड़ाते है कानून की धज्जियां

छपरा : सारण की पुलिस को देखिए ये महाशय सब इंस्पेक्टर है।रोज सुबह थाना चौक पर इनकी ड्यूटी लगती है बाइक चेकिंग के लिए ।महाशय एकदम सुबह सुबह अपने लाव लश्कर एवं फोर्स के साथ उतर जाते है बाइकर्स का चालान काटने।हाथ मे चालान की रसीद ,कंधे पर तौलिया को इस प्रकार रखते है कि कोई इनका नाम नही पढ़ सके।यानी जिस पैकेट के ऊपर ये अपना नेम प्लेट लगाते है उसी साइड के कंधे पर तौलिया को इस ढंग से लटकाते है कि कोई इनका नाम नही पढ़ सके और नेम प्लेट ढक जाय।लोगो को तो बिना हेलमेट पहने पकड़ते है तो कानून की पाठ पढ़ाते हुए लंबी चौड़ी भाषण भी दे डालते है।लेकिन ये कानून की पाठ दूसरों को पढ़ाते है ।खुद नही पढ़ते है।आखिर पढ़े भी क्यों कानून के रखवाले जो ठहरे।आखिर इनका चलान कौन काटेंगे।कोई नही क्योंकि ये कहानी तो सब जानते है सैया भयो कोतवाल अब डर काहे को।




Recent Comments