जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपी को भेजा जेल
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
जनता बजार थाना क्षेत्र के बड़ा लौवां गांव के जानलेवा हमले के फरार बारंटी को बनियापुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों जमीनी विवाद के एक मामले में आरोपियों ने दुसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें एक पक्ष द्वारा ने लगभग आठ लोगों को आरोपित किया गया था। तभी से यह आरोपी पुलिस के नजरों से फरार चल रहे थे। जिसके एक आरोपी साहेब राय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी के आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। ज्ञात हो कि इस मामले में आरोपियों की जमानत पटना हाईकोर्ट से भी निरस्त किया गया था।




Recent Comments