बगहा प.चंपारण में कैरियर कॉउंसलिंग का आयोजन ।
दैनिक खोज खबर बगहा प•चंपारण संवाददाता (शमीम क़मर रेयाज़ी) की कलम से 👉 रोशनी वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले आज रतनमाला वार्ड संख्या 33 प्राथमिक विद्यालय में कैरियर प्लानिंग वर्कशॉप का आयोजन हुवा , जिस में लगभग पचास से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम के संचालक कर रहे ट्रस्ट के चेयरमैन श्री अवैस अहमद ने अपने संबोधन में ट्रस्ट बनाने का उद्धेश्य को बिस्तार में समझाया और शिक्षा के महत्व पे प्रकाश डालते हुए कहा की मैं अपने वार्ड का पहला ग्रेजुएट हूँ । देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके हैं फिर भी शिक्षा के प्रति हमारे वार्ड में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है इसी लिए हम ने एक समूह बनाने की कोशिस की जिस से लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके मगर कुछ महीने समूह काम करता था फिर वैसे का वैसा परिणाम मिलता था । उसी कारण इस संस्था का जन्म 2015 में हुवा और 2 वर्ष में काफी बदलाव आया है । उसका सबूत आज इस वर्कशॉप में उपस्तिथ विद्यार्थियों की जनसंख्या है।
JNU के छात्र एव कौन्सेलर मोहम्मद फोज़ैल ने बड़ी ही विस्तार के साथ 9th,10th,12th के बच्चों की कैरियर की प्लानिंग बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ मे की और उच्चय तकनिकी शिक्षा का प्लान वोकेशनल रोज़गार शिक्षा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी , लड़कों ने अनेकों प्रश्न मोहम्मद फ़ुज़ैल से पूछे जिस का उत्तर पाकर सबको सन्तुष्टि मिली । कार्यक्रम में गेस्ट स्पीकर के रूप में उपस्तिथ लेखक शमीम क़मर रेयाज़ी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मोटीवेट किया और उद्धारण के साथ बच्चों के उज्जवल एवं बेहतर भविष्य के प्लानिंग के बारे बहुमूल्य जानकारी दी और अपना अनुभव साझा किया । वही अफसर आलम ने इंजीनियरिंग के छात्रों के बारे में टिप्स दिया ।
कार्यक्रम के समापन से पहले प्रश्न उत्तर की बरी थी एक एक करके छात्रों ने अपनी गलतफहमी को शेयर किया और सही मार्गदर्शन के लिए टिपस लिए । जिन में उपस्तिथ छात्रों को भविष्य में इंजीनियर,डॉक्टर,CA,टीचर बन्ने का प्लान था । बाकी कुछ बच्चे 10th के बाद रोज़गार शिक्षा से जुड़ना चाहते थे उन्हों ने भी अपने भविष्य के लिए राय ली। आखिर में अवैस अहमद ने कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी का धन्येवाद देते हुए कार्यकरम के समापन की घोषणा की ।




Recent Comments