सुरक्षा परिषद शर्मनाक तौर पर यमन के हालात की अनदेखी कर रही है
देश विदेश दैनिक खोज खबर
संयुक्त राष्ट्र संघ के एक अधिकारी ने कहा है कि यमन में मानवीय त्रासदी की सुरक्षा परिषद की ओर से अनदेखी आलोचनीय है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकार के अधिकारी यान इगेलैंड ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा है कि सुरक्षा परिषद शर्मनाक तौर पर यमन के हालात की अनदेखी कर रही है।
यान इगेलैंड ने कहा कि सुरक्षा परिषद एेसी दशा में यमन की अनदेखी कर रही है कि जब इस देश के बच्चे मर रहे हैं और कुछ सरकारें, राजनीतिक समाधान , अन्यायपूर्ण घेराबंदी और यमन में शांति स्थापना के बजाए इस देश में जंग की आग और भड़का रही हैं। 
 संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकार के अधिकारी और नार्वे के राजनयिक  यान इगेलैंड ने इसी प्रकार बल दिया है कि घेराबंदी और भूख से यमन के नागरिक खतरे में हैं और सऊदी घेराबंदी की वजह से यमन के नागरिकों की मदद भी नहीं की जा सकती है और अगर यमन पर सऊदी अरब के हमले जारी रहे तो इस देश की जनता के दुख और बढ़ेंगे। 
सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर आक्रमण आरंभ कर रखा है  और इस देश की हर ओर से घेराबंदी कर रखी है।