रिविलगंज में सरेशाम पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या
DKK, छपरा डेस्क
सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर अपने बढ़ते मनोबल का परिचय दिया है। रिविलगंज के गोदना मोड़ पर अपराधियों ने एक पान दुकानदार को गोली मार दी। गोदना मोड़ पर गोली चलने की आवाज से बाज़ार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। 
अपराधियो ने पान दुकानदार उमेश सिंह (35 वर्ष) को गोली मारी, सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उमेश सिंह की मौत रास्ते मे ही हो गयी। उमेश सिंह रिविलगंज थाना क्षेत्र के बैजू टोला निवासी रामनायक सिंह के पुत्र बताये जाते है।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने छपरा मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा मचाया।
घटना की सूचना पर पहुँचे रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग कुछ भी सुनने को तैयार नही थे।