*सीवान :दो बाइकें आमने-सामने टकराईं तीन घायल, दो की हालात गंभीर*
✍ हुसेनगंज से खुर्शीद अहमद की रिपोर्ट
हुसैनगंज (सीवान) : प्रखंड के सरैया चट्टी पर मंगलवार को अपराह्न 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए।जिसमें दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संबंध मेबलोगों ने बताया कि आंदर थानाक्षेत्र के भवराजपुर निवासी बाइक चालक सीवान की तरफ से आ रहे थे तभी हुसेनगंज की तरफ से सीवान जा रहे रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के कडसड निवासी उपेंद्र कुमार चौहान की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।जिसमें भवराजपुर के दोनों युवकों की स्थिति गंभीर है।उसी रास्ते से सीवान जा रहे जिला जदयू किसान प्रकोष के जिलाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों की मदद से ऑटो से उपचार के लिये हुसैनगंज पीएचसी भेजा गया। पर ऑटो में बैठे लोगों ने आंदर सरकारी अस्पताल ले के चले गए । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटना स्थल पे ए अस आई राकेश कुमार पहुँच कर दोनों बाइक को जब्त कर थाना भेज दिया ।





Recent Comments