विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक की गई आयोजित
हसन आब्दी 
Edited by azad nab
श्रावस्ती 17 जुलाई। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के भंगहा बाजार स्थित मां काली मंदिर पर विश्व हिन्दू महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें 40 सदस्यो का गठन किया गया और पदाधिकारियो का चयन किया गया।विश्व हिन्दू महासंघ के प्रभारी कन्हैया लाल पटवा ने अपने विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे हिन्दू भाई आपस मे ही लड़ झगड़ कर विखर जाते है। हम हिन्दू भाइयो को जागृत होने की आवश्यकता है।
इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष, अरविंद कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री पदम नारायण पाण्डेय, प्रभारी, कन्हैया लाल पटवा, अध्यक्ष ब्रम्हा नन्द पटवा , उपाध्यक्ष संजय पाण्डे , महामंत्री मोनू गुप्ता, मंत्री अखिलेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, उप मीडिया प्रभारी, रामप्रताप वर्मा, संगठन मंत्री पेन्टर आजाद बाल्मीकि, एवं राजू बाल्मीकि, संतोष पटवा विन्देश्वरी प्रसाद मौर्य सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।