छपरा, सारण: विजयादशमी और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने नगरपालिका चौक, राम राज्य चौक, शिल्पी चौक, जोगनिया कोठी, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, पंकज सिनेमा, भगवान बाजार, साहेबगंज और मौना गांधी चौक सहित कई प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों से मिलकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ने माँ दुर्गा से समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का बड़ा प्रतीक है, जो हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है।