
मढौरा(सारण)। स्थानीय स्टेशन रोड नव युवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुहानी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रूही गुप्ता और आंचल कुमारी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा चौथे स्थान पर शालिनी रंजन तथा पांचवें स्थान पर बासुंधरा कुमारी रहीं।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मीना अरुण और पूर्व मुखिया अरुण सिंह द्वारा विजेताओं के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरारी प्रसाद, मंटू सिंह, मुकेश सिंह, धर्मवीर सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, मनोज प्रसाद, धीरेन्द्र सिंह, छठी लाल चौरसिया और कृष्णा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments