
छपरा: नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सारण की ओर से नगरपालिका चौक पर प्राथमिक उपचार सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
इस सहायता केंद्र का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि सह राज्य समन्वयक (जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार) डॉ० हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता पर लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके।
यह सहायता केंद्र प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक पूरी तरह कार्यात्मक रहेगा। संगठन की यह सराहनीय पहल जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सहयोग की भावना को मजबूत करती है।
उद्घाटन समारोह के दौरान कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, आजीवन सदस्य जितेंद्र महतो, अमन राज और युवा इकाई के स्वयंसेवक अभिषेक कुमार सिंह, शुभम कुमार, खुशी ठाकुर तथा अमृता कुकरी उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी की इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा से छपरा आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।




Recent Comments